logo

दिल्ली : मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा, सोनिया गांधी से बातचीत के बाद बोले गहलोत

ashok1.jpg

दिल्ली:
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बीच चल रही बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाहर आने के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने कहा है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा (I will not contest for the post of Congress President)। उन्होंने कहा कि मैने हमेशा वफादार सिपाही के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया गांधी से मांफी मांग ली है। जब मीडिया ने उनसे मुख्यमंत्री बने रहने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह फैसला सोनिया गांधी का होगा।