logo

रंग लगा दे सॉन्ग पर लड़कियों ने मेट्रो में खेली अश्लील होली

video_delhi_metro.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 मेट्रो पर रील बनाने के सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। हलांकि द फॉलोअप इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो के बारे में बताए तो इसमें दो लड़की मेट्रो के अंदर फर्श पर बैठी है। दोनों रंग लगा दे गाने पर अभद्र हरकत करते नजर आ रही है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इसपर खूब निगेटिव कमेंट कर रहे हैं। 


जानें क्या है वीडियो में...
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां मेट्रो की फर्श पर बैठी हैं और उनके सामने ज़मीन पर रंग रखा हुआ है। एक लड़की ने सफेद सूट पहना है और दूसरे ने साड़ी। दोनों एक दूसरे को अभद्र ढंग से रंग लगाती नज़र आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 2013 में आई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म रामलीला का पॉप्युलर गाना अंग लगा दे रे।।।बज रहा है। वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि कैसे ये लड़कियां लेटकर डांस करते हुए एक दूसरे को रंग लगा रही है। वहीं मेट्रो में बैठे सभी यात्री उन्हें देखकर काफी असहज महसूस कर रहे हैं और कुछ उनके मज़े ले रहे हैं। 


लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट
इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कॉमेंट कर रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा रोक लो भाई रोक लो। नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब रील्स के नाम पर संभोग क्रीड़ा भी मेट्रो में सरेआम होगी।वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, "ये सब सभ्य समाज के लिए खतरा है"एक अन्य ट्विट यूजर ने लिखा "माहौल बहुत गर्म है। एक और यूजर ने लिखा , "रंग लगा रहे है या अंग से अंग।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86