logo

Airport On lease : रांची, पटना सहित देश के 25 हवाई अड्डों को निजी हाथों में सौंपने जा रही है सरकार, यहां देखें लिस्ट

RANCHI_AIRPOT3.jpg

रांची:
देश के कई एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और कुछ ट्रेनों को अबतक सरकार निजी हाथों में सौंप चुकी है। अब सरकार ने 3 सालों के लिए देश के 25 अन्य एयरपोर्ट को भी निजी हाथों में सौंप (Handing over 25 airports to private hands) दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry Of Civil Aviation) ने सोमवार को राज्यसभा में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि 2022 से 2025 के बीच कुल 25 हवाई अड्डों को लीज पर देने का प्लान तैयार किया गया है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह (VK Singh) ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि एएआई हवाई अड्डों को निजी क्षेत्र की दक्षता और निवेश का उपयोग करते हुए उनके बेहतर प्रबंधन के लिए जनहित में लीज पर दे रहा है। 


इन 25  एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंप गया
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार भुवनेश्वर, वाराणसी, अमृतसर, त्रिची, इंदौर, रायपुर, कालीकट, कोयम्बटूर, नागपुर, पटना, मदुरै, सूरत, रांची, जोधपुर, चेन्नई, विजयवाड़ा, वडोदरा, भोपाल, तिरुपति, हुबली, इम्फाल, अगरतला, उदयपुर, देहरादून और राजमुंदरी को वर्ष 2022 से 2025 तक लीज पर देने के लिए चयनित किया गया है।

विकास करने की जिम्मेदारी निजी भागीदार की
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने बताया कि सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) के तहत लीज पर हवाई अड्डे का संचालन, प्रबंधन और विकास करने की जिम्मेदारी निजी भागीदार की होगी। इससे हवाईअड्डों के इंफ्रास्ट्रक्चर और वहां उपलब्ध सुविधाओं में जो इजाफा होगा उसका फायदा देश को और यात्रियों को मिलेगा। मंत्री ने आगे कहा कि हवाई अड्डे आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में उभरे हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था पर इसका कई गुना अधिक प्रभाव पड़ा है। एएआई की ओर से लीज पर दिए गए हवाई अड्डों से प्राप्त राजस्व का उपयोग पूरे देश में हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे के विकास में भी किया जाता है।