डेस्क:
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने 6 यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन चैनलों पर फर्जी खबर चलाने और गुमराह करने का आरोप लगा है। इसके साथ ही टीवी चैनलों के एंकर्स की पिक्चर, क्लिकबेट और सनसनीखेज थंबनेल का भी उपयोग करते थे। इनमें नेशन टीवी,संवाद टीवी,सरोकार भारत,नेशन 24,स्वर्णिम भारत,संवाद समाचार शामिल हैं।
