logo

पीएम मोदी से मिले राज्यपाल सीपी.राधाकृष्णन,राज्य के विकास पर हुई चर्चा

pm_cp.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज झारखंड के राज्यपाल सीपी. राधाकृष्णन ने मुलाकात की। उन्होंने नई दिल्ली में पीएम से मुलाकात कर उन्हें गौरी-शंकर की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बता दें कि सीपी राधाकृष्णन ने 18 फरवरी को झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ लिय़ा था।


सीपी राधाकृष्णन को तमिलनाडु का मोदी कहा जाता
सीपी राधाकृष्णन को तमिलनाडु का मोदी कहा जाता है। सीपी राधाकृष्णन ने 16 साल की उम्र मे ही आरएसएस का दामन थाम लिया था। वह तमिलनाडु में भाजपा का एक मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने अपने बलबूते तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत बनाया। उनकी बदौलत ही भाजपा तमिलनाडु में जगह बना पाई। सीपी राधाकृष्णन साउथ से भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT