logo

दादा ने नहीं दिलाया स्मार्टफोन तो पोते ने जहर खाकर दी जान

sucide_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में दादा के फोन नहीं दिलाने से आहत पोते ने आत्महत्या कर ली। पोते ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मरने वाले का नाम यशवंत है। उसकी उम्र महज 20 साल थी। दरअसल यशवंत का फोन 8 अक्टूबर को खो गया था। जिसके बाद उसने अपने दादा को नया फोन दिलाने को कहा था। दादा ने कुछ दिन फोन दिलाना का वादा किया। लेकिन  नाराज पोते ने पहले खेत में इस्तेमाल होने वाला फर्टिलाइजर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक दिन के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।


पिता ने निधन हो गया है
पुलिस ने आगे बताया कि यशवंत के दादा पेशे से किसान है। उन्होंने यशवंत ने कहा था कि प्याज की कटाई के बाद फोन दिलवा देंगे। लेकिन वह 18 अक्टूबर को ही फोन दिलाने की बात पर अड़ गया। लेकिन जब दादा ने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आगे बताया कि यशवंत के घर में उसकी मां,दादा-दादी है। उसके पिता की मौत हो गई है। पिता के मौत के बाद दादा खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N