शोपियां:
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने मजदूरों पर ग्रेनेड अटैक (Terrorists grenade attack on laborers) किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें दो मजदूर की मौत (death of two laborers) हो गई है। दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थें। मरने वाले मजदूरों की पहचान मनीष कुमार (40) पुत्र राम अवतार और राम सागर (50) पुत्र गज्जा के रूप में हुई है। वहीं इस घटना के बाद कश्मीर पुलिस ने घेराबंदी कर एक आतंकी को गिरफ्तार (a terrorist arrested) कर लिया है। इस बात की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस (Kashmir Zone Police) ने मंगलवार को ट्वीट के माध्यम से दी।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी
कश्मीर जोन पुलिस ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि 'आतंकवादियों ने हरमन में हथोगला फेंका, जिसमें उत्तर प्रदेश के दो मजदूर मनीष कुमार और राम सागर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। दोनों कन्नौज के रहने वाले थे। फिलहाल, सेना ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर ली है।'
Hybrid #terrorist of proscribed #terror outfit LeT Imran Bashir Ganie of Harmen #Shopian who lobbed grenade #arrested by Shopian police. Further #investigation and raids are going on: ADGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/nP8xixR8GG
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) October 17, 2022
आतंकियों ने 5 मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका
प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकियों ने 5 मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका था। पुलिस ने लश्कर के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम इमरान बशीर गनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने सोमवार को ये हमला उस समय किया, जब सभी मजदूर अपने घरों में सो रहे थे।
