डेस्क:
गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव दो फेज में होगा (Election Will be held in Two Phases ),182 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर और 5 दिसंबर को 93 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। इसकी जानकारी चुनाव आयोग ने पीसी कर दिया। आयोग ने तिथि के ऐलान से पहले मोरबी में हुई हादसे पर शोक जताया।

5 नवंबर से दाखिल करें नामांकन
बता दें कि पहले चरण में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 5 नवंबर को शुरू होगी और 14 नवंबर को खत्म होगी। दूसरे चरण के लिए नामांकन 10 से 17 नवंबर तक दाखिल किये जा सकेंगे। पहले चरण में 89 सीटों के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 18 नवंबर और दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए 21 नवंबर है। इसके बाद 1 और 5 दिसंबर में मतदान होगा। जिसके बाद 8 दिसंबर पर मतगणना होगी।

कुल 4 करोड़ 90 लाख 89 हजार 765 मतदाता
मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात में कुल 4 करोड़ 90 लाख 89 हजार 765 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 53 लाख 36 हजार 610 और 2 करोड़ 37 लाख 51 हजार 738 महिला मतदाता शामिल हैं। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है।