गुरुग्राम
ग्रुरुग्राम में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आयी है। यहां के सोहना नामक इलाके में एक बच्ची के साथ उन्हीं लोगों ने गैंग रेप किया, जिनको बच्ची भैया कहकर बुलाती थी। बताया जाता है कि रिश्ते में बच्ची के भाई लगने वाले छह लड़कों ने 14 वर्षीय बच्ची के साथ गैंग रेप किया। इस घिनौने कृत को अंजाम देने के बाद सभी युवक बच्ची को जान लेने की धमकी देकर घटना स्थल से फरार होने में कामयाब रहे। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने तीन नामजद समेत छह युवकों पर आईपीसी की धारा 363 और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गैंग रेप करने वालों में से दो युवकों ने पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध लिया था। अभी बच्ची की हालत सामान्य है। उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
घर में अकेली थी किशोरी
मिली खबर के अनुसार घटना के समय 14 साल की छात्रा के परिजन बाहर गये हुए थे। बच्ची घर में छोटे भाई-बहनों के साथ अकेली थी। इस दौरान छात्रा का चाचा तड़के चार बजे अपने भाई के घर बच्चों से मिलने पहुंचा। उस समय छात्रा घर में नहीं थी। काफी खोज करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो वह घर वापस पहुंचा। चाचा को बच्ची सामने के नये बन रहे घर में मिली। जहां का दरवाजा खुला हुआ था। वहां उन्होंने कुछ लड़कों को घर से निकलकर भागते हुए देखा। उनके पीछे बच्ची भी परेशान हालत में रोते हुए निकली। बच्ची ने कहा कि युवकों ने उसे घर से जबरन उठा लिया, जिनको वो भैया कहा करती थी। बच्ची शोर न कर पाये, इसलिए युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N