द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की हेट स्पीच के मामले में आज पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी होनी थी। लेकिन राहुल वहां नहीं पहुंचे। इसलिए अब उन्हें 25 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है। कोर्ट में उनके वकील प्रिया गुप्ता के मौजूदगी में सुनवाई हुई। इस दौरान सुशील मोदी के वकील ने कहा कि ये कोर्ट की अवमानना है और उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग कर दी।

सुशील कुमार मोदी ने दर्ज कराया केस
मामला 2019 से जुड़ा है। यह मामला 2019 में सुशील कुमार मोदी ने दर्ज कराया था। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने मोदी समुदाय को चोर कह कर अपमानित किया है। फिर केस में कांग्रेस नेता ने अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें जमानत मिल गई। बिहार मामले में 5 गवाह है। जिसमें सुशील मोदी भी शामिल हैं। बता दें कि अगस्त 2022 में सुनवाई के दौरान सुशील मोदी बयान दर्ज कराने वाले आखिरी गवाह थे। इस साल फरवरी में शिकायतकर्ता ने मामले में अपने पास मौजूद सबूत पेश किए थे। वहीं सूरत में मामला गुजरात के बीजेपी विधायक ने दर्ज कराया था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT