logo

मुंबई में भारी बारिश औऱ तूफान से तबाही, घाटकोपर में गिरे होर्डिंग के नीचे दब गये 35 लोग

mumbai2.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

मुंबई में सीजन की पहली बारिश के साथ तूफान ने भी तबाही मचाई है। तूफान से घाटकोपर में एक होर्डिंग के उड़कर गिर जाने से इसके नीचे कम से कम 35 लोग दब गये हैं। इनमें से 7 गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इनको अस्पताल में एडमिट किया गया है। मिली खबर के मुताबिक भारी आंधी की वजह से शहर के कई हिस्सों में यातायात रुक गया। वहीं, घाटकोपर में 100 फुंट लंबा बिलबोर्ड यानी होर्डिंग गिरने से 7 लोग घायल हो गए हैं। तूफान का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। मौसम विभाग की ओर से मुंबई में आज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। 


रोकी गयी मेट्रे सेवा 
मुंबई से आ रही खबरों में कहा गया है कि बारिश और आंधी का सीधा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है। टैक्सी, ऑटो और अन्य वाहन चालक भी रास्ते पर रुक गए हैं। वहीं, मेट्रो के ओवरहेड वायर पर बैनर गिरने से मुंबई मेट्रो को रोक दिया गया है। भारी तूफान में घाटकोपर-वर्सोवो मेट्रो एयरपोर्ट रोड स्टेशन पर मेट्रो सेवा रोक दी गयी है। दूसरी ओऱ प्रशासन इस गिरे होर्डिंग को हटाने की कोशिश कर रहा है। घाटकोपर से वर्सोवा रूट पर चलने वाली मेट्रो को सबसे पहले बंद किया गया है। 

उड़ानों पर ये असर पड़ा 

बारिश औऱ तूफान के कारण हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है। मिली खबरों के मुताबिक कुछ उड़ानों को डायवर्ट  किया गया है। कुछ उड़ानों के समय में भी बदलाव किये गये हैं। हालांकि कई ऐसी तस्वीरें भी आई हैं जिसमें लोग बारिश का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कई इलाकों में बिजली के गुल होने से अंधेरा छा गया है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें धूल भरी आंधी को देखा जा सकता है। इनमें धूल की परत एक चादर की तरह दिखाई दे रही है। कुछ लोग बदले हुए मौसम पर मीम्स बनाकर सोशल मीडियो पर पोस्ट कर रहे हैं।  

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - MumbaiHeavy rainNational News Ghatkopar