logo

श्रीनगर में हुआ भारी मतदान भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी घटना, धारा-370 हटने से संभव हुआ- पीएम मोदी

modi_birni.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र ने आज गिरिडीह के बिरनी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां पीएम ने श्रीनगर में हुआ भारी मतदान भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी घटना बताया। पीएम मोदी ने कहा कि आपने टीवी में देखा होगा कि इस पूरे चुनाव में अगर कोई पूछे कि मोदीजी सबसे ज्यादा संतोषजनक बात क्या लगी। मैं कहूंगा कल श्रीनगर में जो मतदान हुआ। लोकतंत्र के प्रति जिस प्रकार श्रद्धा व्यक्त की गई। भारत के संविधान के प्रति जो मुहर लगाई गई है। दशकों बाद श्रीनगर में चुनाव का उत्सव था। दशकों बाद श्रीनगर के चुनाव में भारी मतदान हुआ। लोग उमंग और उत्साह से भरे थे। लोग कह रहे थे कि 370 जाने से ये संभव हुआ। लोग कह रहे थे कि मोदी के आने से संभव हुआ। 


मोदी के काम की दिशा सही 
पीएम ने कहा कि इस एक घटना से साफ हो जाती है कि मोदी के काम की दिशा सही है। मोदी के प्रयास सही परिणाम लाता हैं। कल का मतदान देश के लिए संतोष, उमंग और उत्साह का अवसर है। मेरे लिए और जो लोग दारा 370 को लेकर मोदी को गाली देते थे, कान खोलकर सुन लो ये धारा 370 की दीवार हटी है। हमारे दिलों को जोड़ दिया है। हमारे सपने और अरमान एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारतीय लोकतंत्र में इससे ज्यादा कोई बड़़ी घटना नहीं हो सकती।


जो लोग गोली मारने के सपने देखें...
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब मैं देशहित में इतने सारे काम करता हूं तो झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी वाले बौखलाये हुए हैं। संतुलन खो चुके हैं। यहीं कोडरमा में इंडिया गठबंधन के एक नेता ने मुझे गोली मारने की बात कही। जो लोग गोली मारने के सपने देखते हैं। कब्र खोदने के सपने देखते हैं। जरा यहां आइये। ये नजारा देखिए। माताओं-बहनों का प्यार देखिए। ये गोली मारने वालों यही मेरा सुरक्षा कवच है। यही लोग मोदी को जीने की ताकत देते हैं। मोदी को अमरत्व प्राप्त हो जाता है क्योंकि लोगों का प्यार मिल रहा है।

Tags - PM Narendre ModiPM modiBirni Giridih newsJharkhand news