logo

हॉकी इंडिया ने गोलकीपर पीआर श्रीजेश के सम्मान में 16 नंबर  जर्सी को किया रिटायर

GOALKEEPER.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
नई  दिल्ली :
हॉकी इंडिया ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक अभियान के बाद संन्यास से लिया था। उनके सम्मान में हॉकी इंडिया 16 नंबर की जर्सी को रिटायर कर रहा है। 
हॉकी इंडिया ने अपने बयान में कहा कि हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश की प्रतिष्ठित नंबर 16 जर्सी को रिटायर कर दिया है, जिससे उत्कृष्टता का एक युग समाप्त हो गया है। असंभव बचाव से लेकर पीढ़ियों को प्रेरित करने तक, श्रीजेश की विरासत हमेशा भारतीय हॉकी के इतिहास में अंकित रहेगी।

गौरतलब है कि श्रीजेश ने 14 साल के शानदार करियर का अंत कर दिया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जितने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही केरल के इस गोलकीपर ने चीन में 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक, इंग्लैंड में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण जीत कर अपनी झाप छोड़ी है। उन्होंने 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण और जकार्ता-पालेमबांग में 2018 एशियाड में कांस्य पदक भी जीता। वह 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम और भुवनेश्वर में 2019 एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल चैंपियन टीम का भी हिस्सा रहे हैं। 


 

Tags - हॉकी इंडिया गोलकीपर पीआर श्रीजेश रिटायर पेरिस ओलंपिक Hockey India Goalkeeper PR Sreejesh Retired Paris Olympics