logo

दिल्ली : हॉकी इंडिया के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष ने अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

मिले.jpg

दिल्ली:
हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह (Bholanath Singh) और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैयब इकराम (Tayyab Ikram) दिल्ली में है। यहां उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) से मुलाकात की। इस दौरान उनमें हॉकी के विकास पर की चर्चा हुई। अनुसार ठाकुर ने भोलानाथ सिंह को शॉल ओढ़ाकर तथा हिमाचल प्रदेश की विशेष टोपी पहना कर सम्मानित किया। 


भारत सरकार का हॉकी खेल पर विशेष ध्यान
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चर्चा के दौरान आश्वस्त करते हुए कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है। भारत सरकार का इस पर विशेष ध्यान है। हॉकी सहित भारत के पारंपरिक खेलो के विकास के लिए हमारी सरकार की प्राथमिकता है। आप लोगों के नेतृत्व में हॉकी इंडिया भी पारदर्शिता पूर्वक अच्छा कार्य कर रही है। जिसका ही परिणाम है की भारत में शानदार विश्व कप का आयोजन हो रहा है। इसके लिए आप सभी सम्मान के पात्र हैं।


व्यस्त कार्यक्रम के बीच पहुंचे दिल्ली
इन दिनों ओडिसा की राजधानी भुनेश्वर और राऊलकेला में आयोजित चल रहे पुरुष विश्व हॉकी प्रतियोगिता चल रहा है। इस दौरान अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच बुधवार 18 (जनवरी) को खाली समय मिलते ही हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तय्यब इकराम के साथ दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में भारत सरकार के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के महानिदेशक संदीप प्रधान से मिलकर हॉकी के विकास पर चर्चा की। साथ ही साथ भोलानाथ सिंह ने माननीय खेलमंत्री और साई के महानिदेशक को हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी की प्रतीक चिन्ह भेंट की।