logo

नुस्खा दादी का : कहीं आप गले की खराश से परेशान तो नहीं, दादी का ये नुस्खा आपको दिलाएगा राहत

कहीं आप गले की खराश से परेशान तो नहीं, दादी का ये नुस्खा आपको दिलाएगा राहत

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

सर्दी के मौसम में लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस मौसम में गले में खराश एक आम समस्या है। हालांकि, कोरोना महामारी की दस्तक के बाद से गले की खराश आम नहीं रह गई है क्योंकि कोरोना संक्रमित होने पर गले की खराश एक प्रमुख लक्षणों में से एक है। यदि कोरोना संक्रमण की वजह से गले में खराश है तो कई तरह की दवाइयां लेनी पड़ती है। यदि लंबे वक्त तक गले में खराश की समस्या बनी हुई है तो चिकित्सक से संपर्क करना चाहिये। हालांकि, कुछ घरेलु उपायों को अपनाकर भी गले की खराश की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। वो उपाय क्या हैं, इस स्टोरी में जानते हैं। 

मधु दिलाएगा खराश से राहत
मधु एक खाद्य पदार्थ है। कई लोग खूबसूरती को निखारने में भी मधु का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को ये पता है कि मधु स्वास्थ्यवर्धक औषधि के भी काम आ सकता है। औषधि विज्ञान को जानने-समझने वाले मानते हैं कि गले में खराश की समस्या में मधु एक रामबाण इलाज है। यदि सुबह 1 चम्मच मधु को पानी में मिलाकर पिया जाये तो गले की खराश से काफी राहत मिलती है। सुबह, गुनगुने पानी में मधु डालकर पीने से वजन को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलती है। 

अदरक भी है रामबाण है इलाज
जैसा कि हम सभी जानते हैं, अदरक सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि अदरक गले की खराश और खांसी जैसी समस्या को भी दूर करने में उपयोगी है। अगर आप गले में खराश या खांसी जैसी समस्या से जल्द राहत चाहते हैं तो सर्दी के मौसम में इसका सेवन करना होगा। अदरक को चबाकर खाने से खराश और खांसी से जल्द ही राहत मिलती है। अदरक वाली चाय भी गले में खराश और खांसी से राहत मिलती है। सब्जियों में भी इसका इस्तेमाल फायदेमंद होता है। 

गुनगुने पानी से मिलती है राहत
गुनगुना पानी भी गले की खराश का रामबाण इलाज है। गौरतलब है कि गुनगुने पानी में हल्का सा नमक डालकर गरारा करने से खराश से राहत मिलती है। खांसी को भी दूर करने में गुनगुने पानी से राहत मिलती है। कोरोना काल में चिकित्सकों ने भी सलाह दी थी कि लोग सुबह-शाम गले गुनगुने पानी से गरारा करें। कोरोना काल में इससे भी लोगों को राहत मिली।