नॉलेज डेस्क:
हर इमारत एक बुनियाद पर खड़ी होती है। इसलिए नींव को मजबूत से मजबूत बनाया जाता है। आज की तारीख में आधार कार्ड हम सभी के लिए ऐसी ही बुनियाद है। बिना इसके आज कोई भी काम नहीं होता। वोटर आईडी कार्ड के बाद इसका होना बेहद जरूरी है। लेकिन दोनों में फोटो का धुंधला होना, पसंद का न होना- आम शिकायत है। लेकिन आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। आप आधार कार्ड में अपनी तस्वीर बदल सकते हैं। इस खबर में जानेंगे कि आधार कार्ड में अपना फोटो कैसे बदला जाए।
बहुत सारे लोग यह बात नहीं जानते हैं कि आधार कार्ड की फोटो को अपडेट करवाया जा सकता है। सिर्फ मैनुअली ही नहीं बल्कि ऑनलाइन भी आप ऐसा कर सकते हैं। देर मत कीजिये। चलिये बताते हैं उसकी प्रक्रिया।
महज़ 8 बिंदुओं में जानें
-सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-साइट खुल जाए तो गेट आधार सेक्शन में जाएं। आधार एनरोलमेंट फॉर्म या अपडेट फॉर्म को डाउनलोड करें।
-नए सिरे से फॉर्म भरें और आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर में एग्जीक्यूटिव को दे दें।
-अपनी बायोमैट्रिक डिटेल्स दें।
-एग्जीक्यूटिव आपकी लाइफ फोटोग्राफ लेगा।
-100 रु का भुगतान करें।
-अब आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी जिसमें यूआरएल दिया गया रहेगा।
-अब तैयार हो गया आपकी नवेली तस्वीर के साथ आधार कार्ड।
-इस यूआरएल पर आप अपडेट्स देख सकते हैं।