logo

मेरे साथ रहना है तो पिता के साथ भी...पति की घिनौनी शर्त से टूट गई महिला

upcrimenews.jpg

द फॉलोअप डेस्क, यूपी 

उत्तर प्रदेश से पति-पत्नी के झगड़े का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई है। दरअसल,  मामला यूपी के कानपूर शहर का है, जहां पति ने अपनी पत्नी के सामने बेहद शर्मनाक शर्त रख दी। शर्त सुनते ही पत्नी के होश उड़ गए। पति ने कहा कि अगर वो उसके साथ रहना चाहती है, तो उसके पिता(ससुर) के साथ भी रहना होगा। ये आरोप खुद पत्नी और उसके पिता ने अपने दामाद पर लगाए हैं। 

पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप 

पत्नी द्वारा पुलिस को दिए गये बयान के मुताबिक पति ने उसे घर से निकाल दिया। बताया कि हमारा एक 18 महीने का बच्चा भी है। पति ने मुझे घर से निकालने के बाद बच्चे को भी छीन लिया है। पुलिस कमिश्नर को मामले की पूरी जानकारी देते हुए पत्नी ने पति पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। कहा कि परिवार वालों के सामने पति उससे अश्लील हरकतें करने को कहता था। वह यहीं पर नहीं रुका उसने कहा कि अगर वो उसके साथ रहना चाहती है तो ससुर (लड़के के पिता) के साथ संबंध बनाना होगा।


बेटी की शादी में दिए थे 10 लाख रूपये 

इधर लड़की के पिता ने भी दामाद पर कई आरोप लगाए। पुलिस से बातचीत के दौरान बताया कि वह अपने बेटी की शादी शहर के हरबंस मोहाल के रहने वाले एक जेवर व्यापारी के साथ शादी कराई थी। शादी तीन साल पहले हुई थी, जिसमें उन्होंने मोटी रकम लड़के वालों को दिए। कहा कि शादी में उन्होंने 10 लाख रूपये नगद दिए थे। लेकिन इन तीन सालों में दामाद बेटी के साथ बुरा बर्ताव करता था और मारता पीटता था। दामाद ने मेरी बेटी के सामने शर्मनाक शर्त रखने का काम किया। मामले को ध्यान में रख कर पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने आरोपी पति के खिलाफ कार्यवाई करने का निर्देश दिया है।