logo

6 साल से पति नहीं आया, अब देवर की शादी हुई तो...विवाहिता ने पुलिस से लगाई गुहार

sad_love_traingle_image.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अक्सर भाभियां चाहती हैं कि उनके देवर की शादी धूमधाम से हो और वह उसमें खूब डांस करे। वह ठुमके लगाकर कहे "लो चली मैं अपने देवर की बारात लेके,  लो चली मैं"। लेकिन उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी से ठीक इसके उल्ट एक खबर आई है। यहां एक भाभी ने ना तो अपने देवर की शादी में डांस किया और ना ही ठुमके लगाए। बल्कि वह थाने पहुंच गई औऱ कहने लगी यह शादी रोक दीजिए। 


कुछ भी कर लेने की धमकी दी 
मामला वाराणसी के चौबेपुर का है। यहां बुधवार को एक शादीशुदा महिला जाल्हूपुर चौकी पहुंची। उसने पुलिस को लिखित आवेदन देकर अपने देवर की शादी रोकने की गुहार लगाई। उसने आवेदन में देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत महिला के देवर को थाने तलब किया। उसके साथ बिरादरी के दर्जन भर से ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए। दिन भर पंचायत चलती रही, लेकिन भाभी की समस्या का हल नहीं हो सका। देवर को शाम को ही शादी करने जाना था, पुलिस ने भी उसे जाने दिया। महिला को रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कार्रवाई करने की बात कह दी है। बताया जा रहा कि भाभी ने देवर की शादी होने पर कुछ भी कर लेने की धमकी दी है।


छह साल पति नहीं आया घर
महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। तब से अब तक कभी उसका पति उसके पास नहीं आया। इस दौरान देवर ने शादी करने का आश्वासन दिया। वह महिला के साथ पति की तरह ही रह रहा था। महिला ने बताया कि देवर से उसे एक लड़की भी है। महिला ने आरोप लगाया कि देवर उससे शादी करने की एवज में एक लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग कर रहा है। जब महिला ने इनकार किया जो देवर ने चन्दौली में शादी तय कर ली है।


कुछ नहीं कर सकी पुलिस
‘लाइव हिन्‍दुस्‍तान’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, पुलिस ने पूछताछ के लिए देवर को थाने बुलाया। वह करीब एक दर्जन लोगों के साथ थाने पहुंचा। यहां उसने सभी आरोपों को झूठलाया। शाम को उसकी शादी ये बात कहकर वह निकल गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, लेकिन किसी को रोका नहीं जा सकता है। मुकादमा कायम होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N