logo

ब्यूटी पार्लर जाकर आईब्रो बनवाने की ऐसी सजा, पति ने दिया तीन तलाक

threading.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आईब्रो बनवाना महिलाओं के ब्यूटी रूटिंग का अहम हिस्सा है। इससे महिलाओं का चेहरा खूबसूरत नजर आता है और आंखें भी खूबसूरत दिखती है। वहीं, महिलाएं एक-दो हफ्ते के भीतर आईब्रो जरूर बनवाती हैं और इसके लिए वो ब्यूटी पार्लर जाती है लेकिन, यूपी के कानपुर में एक महिला की शादी इस लिए टूट गई क्योंकि उसने ब्यूटी पार्लर जाकर आईब्रो बनवा लिया था। उसके शौहर ने उसे वीडियो कॉल पर देखते ही तीन तलाक दे दिया। महिला ने कई बार अपने पति और ससुराल वालों से बात करने की कोशिश की लेकिन किसी ने उसका फोन नहीं उठाया। अब महिला न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंची है। महिला ने अपने पति और 5 अन्य लोगों के खिलाफ मुकादमा दर्ज करवाया है।

 
सलिम साऊदी में काम करता है
मामला कानपुर के कुली बाजार इलाके का है। यहां रहने वाली लाली गुलसबा का निकाह प्रयागराज में रहने वाले सलिम से साल 2022 में हुआ था। सलीम सऊदी अरब में काम करता था। गुलसबा अपने ससुराल वालों को साथ प्रयागराज के फूलपुर में रहती थी। उसके ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। जिसके बाद वो अपने मायके चली गई। इस बीच दोनों की वीडियो कॉल पर बात होती थी। सब ठीक चल रहा था लेकिन, 4 अक्टूबर को गुलासबा ने जब अपने पति को वीडियो कॉल किया तो उसने पूछा कि आईब्रो बनवाया है। गुलसबा ने कहा नहीं मैने आईब्रो सेट कराया है। इतना सुनते ही सलीम ने गुस्से में फोन काट दिया। 


फोन पर दिया तीन तलाक
गुलसबा ने मामले को लेकर कहा है कि मेरे पति थोड़े पुराने ख्यालात के हैं। उन्हें मेकअप करना ब्यूटी पार्लर जाना प्रसंद नहीं है। मैने उनसे दोबारा बात की और उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन, वो अपने बात कर अड़े रहे। वो मुझसे झगड़ा करने लगे और फोन पर ही कहा दिया कि जाओ, मैं तुम्हें तीन तलाक देता हूं। इसके बात फोन काट दिया। मैने कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। थक कर मैने ससुराल वालों को कॉल किया तो उन्होंने यह कहकर फोन रख दिया कि मेरे बेटे ने जो किया है सही किया है। 


पति समेत 5 लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी 
वहीं मामले को लेकर बसई नाका के एसपी निशंक शर्मा ने बताया कि लाली गुलसबा ने अपने पति समेत 5 लोगों पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगा है। साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। मामले पर जांच की जा रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N