द फॉलोअप डेस्क:
तीसरी बेटी पैदा हुई तो शौहर ने बीवी तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। बीवी ने अब शौहर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने ससुराल वालों को भी आरोपी बनाया है। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिला स्थित पैलानी थानाक्षे का है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बेटी के जन्म पर भी ताना मारा जाता था।

शादी के बाद से ही प्रताड़ित करता था पति!
महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2014 में फतेहापुर जिले में हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज की डिमांड करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मारपीट किया जाता था। मानसिक प्रताड़ना का भी शिकार बनाया गया। महिला ने कहा कि पिता की मौत के बाद ससुराल वालों की ज्यादती बढ़ गई थी।
तीसरी बेटी पैदा होने पर दिया तीन तलाक
महिला ने बताया कि उसे पहले से 2 बेटियां थीं। हाल ही में जब तीसरी बेटी पैदा हुई तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। दहेज के रूप में 1 लाख रुपये की डिमांड की गई। कई बार पंचायती हुई लेकिन ससुराल वाले दहेज की डिमांड पर अड़े रहे। बेटी पैदा करने को लेकर ताना मारा। फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।