logo

‘जल्द काम पर लौटूंगा…’ बेंगलुरु में हार्ट सर्जरी के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे का संदेश

MALLIKA006.jpg

नई दिल्ली 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हार्ट सर्जरी के बाद अपना पहला बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि वे जल्द ही काम पर लौटने वाले हैं। 83 वर्षीय खड़गे को मंगलवार को बेंगलुरु के एम.एस. रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उन्हें पेसमेकर लगाया गया। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश देते हुए लिखा, “मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों का उनकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। मेरा इरादा जल्द ही अपना काम शुरू करने का है।” हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें अभी आराम करने की सलाह दी है।
मंगलवार (30 सितंबर) को उनकी सर्जरी हुई थी। इस दौरान उनके बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने बताया था कि डॉक्टरों की सलाह पर पेसमेकर लगाया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
 

Tags - Mallikarjun Kharge message surgery Bengaluru