logo

ICSE ने जारी किया 10वीं और 12 साइंस का रिजल्ट, इस प्रोसेस से करें चेक

CBSE5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परिणाम का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे-जैसे परिणाम आने के दिन नजदीक आते जा रहा थे वैसे-वैसे छात्रों के दिल की धड़कनें बढ़ती जा रही थी। आखिरकार आज रिजल्ट जारी हो गया है।  ICSE ने (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) का परिणाम जारी किया है। ICSE 10वीं में 98.94% और ISC में 96.93% छात्र पास हुए हैं। छात्र CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 


रिजल्ट चेक करने का तरीका
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
होम पेज पर, ICSE या ISC कोर्स सेलेक्ट करें।
अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे इंडेक्स नंबर, UID  व कैप्चा कोड दर्ज करें। 
आपका 'ICSE Class 10th Result 2023' या 'ISC Class 12th Result 2023' स्क्रीन पर खुल जाएगा।  
इसे चेक और डाउनलोड करें

12वीं के टॉप 5
रिया अग्रवाल
इप्शिता भट्टाचार्य
मोहम्मद आर्यन तारिक
सुभम कुमार अग्रवाल
मान्या गुप्ता