द फॉलोअप नेशनल डेस्क
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE) ने साल 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में जहां 99.65% लड़कियों ने सफलता हासिल की है वहीं, लड़कों का प्रतिशत 99.31% रहा। इसी के साथ आईएससी परीक्षा वर्ष 2024 के परिणामों की घोषणा भी की गयी है। आईएससी में लड़कियों ने 98.92%, लड़कों ने 97.53% प्रतिशत सफलता हासिल की है।

2,695 स्कूलों में हुई थी परीक्षा
2,695 स्कूलों ने ICSE (दसवीं कक्षा) वर्ष 2024 परीक्षा ली थी। इसमें 82.48% (2,223) स्कूलों ने 100% उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त किया। वहीं, 1,366 स्कूलों ने आईएससी (बारहवीं कक्षा) वर्ष 2024 की परीक्षा ली थी। इसमें 66.18% (904) स्कूलों ने 100% उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त किया। छात्र अपना रिजल्ट https://cisce.org/ या results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं।

इस साल कंपार्टमेंटल परीक्षा नहीं होगी
दूसरी ओऱ सीबीएसई के दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट 20 मई तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है। सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से दो अप्रैल तक हुई थी। वहीं, दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं और 13 मार्च समाप्त हुई थी। मिली खबरों में ये भी बताया गया है कि CISE के छात्रों को इस साल कंपार्टमेंटल परीक्षा का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि, परीक्षार्थी अंक सुधार के लिए इंप्रूवमेंट का फार्म भर सकते हैं। इंप्रूवमेंट अधिकतम दो विषय में मिल सकेगा।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -