द फॉलोअप डेस्क:
बर्फ का सैलाब, उड़ती चट्टानें और डरावना शोर. तस्वीरें उत्तराखंड के चमोली की है। यहां कंचनचंगा के ऊपर ग्लेशियर फट गया। ग्लेशियर फटने से बद्रीनाथ धाम के ठीक ऊपर बर्फीला तूफान आ गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि पहाड़ों से टूटी हुई बड़ी-बड़ी चट्टानें हवा में उड़ रही हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि तेज गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान की वजह से ऊंची चोटियों पर ग्लेशियर फट रहे हैं। कंचनचंगा वाली घटना में फिलहाल जानमाल की हानि की सूचना नहीं है।
बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में बड़ा ग्लेशियर टूटने का वीडियो सामने आया है। कंचनगंगा के ऊपर ग्लेशियर टूटने की घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। विशेषज्ञ बढ़ती गर्मी, अनियमित मौसम और जलवायु परिवर्तन को इसकी… pic.twitter.com/1jsG0bJcxZ
— Ashok Shera (@ashokshera94) May 24, 2026
बद्रीनाथ धाम के ऊपर बर्फीला तूफान
बद्रीनाथ धाम के ठीक ऊपर हिमस्खलन की घटना डराने वाली है। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते नकारात्मक प्रभावों के बारे में भी ग्लेशियर फटने की यह घटना गंभीर संकेत दे रही है। वीडियो में आप साफ दे सकते हैं कि कैसे पहाड़ी दर्रों से होता हुआ बर्फ का सैलाब तेजी से नीचे आ रहा है। साथ मं चट्टानें भी ला रहा है।

पहाड़ी राज्यों में बढ़ी हादसे की आशंका
मानसून की दस्तक के साथ पहाड़ों पर हादसे की आशंका बढ़ गई है। हिमस्खलन, भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ने लगी है। गौरतलब है कि इस समय लोग चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। ऐसे में एक ओर गर्मी से हिमस्खलन और दूसरी ओर बारिश से भूस्खलन की घटनाओं ने चिंता बढ़ाई है।