डेस्क:
जम्मू कश्मीर के राजौरी में आज बड़ा हादसा हुआ है। यहां IED ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत की खबर अबतक सामने आई है साथ ही 6 लोग जख्मी हुए हैं। जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि धांगरी में जिस वक्त ये ब्लास्ट हुआ, उस वक्त वहां रविवार को हुए आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था। बता दें कि रविवार को आतंकियों ने राजौरी में चार लोगों पर फायरिंग कर हत्या कर दी थी।

हिंदू परिवारों पर हुई फायरिंग
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के राजौरी और श्रीनगर के जदीबल इलाके में रविवार देर शाम आतंकियों ने हमला किया था। आतंकवादियों ने राजौरी में हिंदू परिवारों पर फायरिंग की थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही 7 लोग घायल हुए हैं।