logo

बुल्डोजर चलाना है, तो यूपी के सीएम योगी जी से ट्यूशन लीजिये- सपा और कांग्रेस को मोदी ने दी सलाह

PM_MODI4.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यूपी के बाराबंकी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सपा या कांग्रेस के नेता कहीं बुल्डोजर चलाना चाहते हैं, तो इसके लिए उनको पहले सीएम आदित्यनाथ योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए। दरअसल, पीएम मोदी अपनी ही एक शंका को आगे बढ़ाते हुए सीएम योगी का उदाहरण दे रहे थे। इससे पहले उन्होंने दावा किया है कि है अगर इंडिया गठबंधन के लोग सत्ता में आए तो ये लोग अयोध्या में राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे।  

कांग्रेस और सपा पर लगाये ये आरोप 

पीएम मोदी ने बाराबंकी की जनसभा में कहा, "अगर सपा और कांग्रेस सत्ता में आती है तो राम लला फिर से तंबू में होंगे और वे राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगे। उन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना है और कहां नहीं।" मोदी ने कहा, आज भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को विकास में टॉप पर ले आई है। आज UP सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाले राज्यों में टॉप पर है। सबसे ज्यादा एयरपोर्ट्स के मामले में UP टॉप पर है।

दोनों दलों को समान कहा 

पीएम मोदी ने सपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए इन दोनों पार्टियों में समानता बताई। मोदी ने कहा,  कांग्रेस और सपा, दोनों के सारे गुण मिलते हैं। दोनों परिवारवाद को समर्पित हैं। दोनों भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में हैं। दोनों अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। दोनों अपराधियों और माफियाओं को बढ़ावा देती हैं।  सपा-कांग्रेस, दोनों आतंकवादियों की उतनी ही हमदर्द हैं। हालांकि इसके जवाब में सपा या कांग्रेस ने कोई बयान जारी नहीं किया है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - PM Narendra ModibulldozercongressSamajwadi Party