logo

प्यार : अधेड़ ट्यूशन टीचर से छात्रा को हुआ प्यार, भागकर कर ली कोर्ट मैरिज....फिर ये हुआ...

अधेड़ ट्यूशन टीचर से छात्रा को हुआ प्यार, भागकर कर ली कोर्ट मैरिज....फिर ये हुआ...

डेस्कः

राजस्थान के भरतपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा को अपने से दोगुने उम्र के ट्यूशन टीचर से प्यार हो गया। छात्रा ने घर से भागकर टीचर के साथ कोर्ट में शादी कर ली।  मामला भरतपुर के जनूथर का है। टीचर की उम्र 40 साल है। वह एक कॉलेज में पढ़ाता है। साथ ही साथ टीचर छात्रा को इंग्लिश का ट्यूशन देता था। 

इंग्लिश की ट्यूशन लेती थी छात्रा
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा सोनिया ग्रेजुएशन के बाद B.Ed की तैयारी कर रही थी। 4 साल से अधिक समय से युवती टीचर सतवीर के यहां ट्यूशन पढ़ रही थी।  पढ़ाई के दौरान ही लड़की अपने टीचर को दिल दे बैठी। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया।

घर से भागकर गये अजमेर 
1 साल से टीचर ने कॉलेज में पढ़ाना बंद कर दिया था। इसके बाद टीचर सोनिया को पढ़ाने के लिए उसके घर जाया करता था और इसी दौरान दोनों के प्यार हो गया। इसके बाद युवती सोनिया अपनी बुआ के घऱ भरतपुर आ गई। यहां आने के बाद दोनों ने भागने का फैसला किया और टीचर सतवीर के साथ सोनिया अजमेर भाग गई, जहां दोनों ने पुष्कर में कोर्ट मैरिज कर ली। 

परिवार वालों ने खूब ढूंढ़ा 
परिवार वालों ने सोनिया की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मथुरा गेट थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को ढ़ूंढ कर भरतपुर एसडीएम के समक्ष पेश किया। जहां दोनों ने पुलिस के सामने बयान दिए और कहा कि उन्होंने दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं।