logo

स्टूडेंट के इश्क में पागल कोचिंग रिसेप्शनिस्ट ने पति को मरवा दिया, ब्वॉयफ्रेंड के साथ विदेश भागने का था प्लान

ीामाज.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
राजस्थान के हनुमानगढ़ से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी पर आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। लेकिन अकेले नहीं, बल्कि अपनी कोचिंग के एक छात्र के साथ मिलकर। वह छात्र महिला का बॉयफ्रेंड है। दोनों ने मिलकर इस हत्या का अंजाम दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने अपने पति की हत्या के लिए प्रेमी के दोस्त को सुपारी भी दे दी। दरअसल महिला टीचर का अपनी कोचिंग के एक स्टूडेंट से अफेयर था। महिला ने अपने पति की हत्या करने के लिए अपने प्रेमी छात्र के दोस्त को 50 हजार रुपये की सुपारी दी। इसके बाद उसने दूध में नींद की गोलियां मिलाकर अपने पति को दे दीं। इसके बाद जिस लड़के को सुपारी दी थी उसको घर बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के पति पर चाकू से हमला किया और तकिये से उसका चेहरा दबा दिया। इसके बाद मृतक के गले में फंदा डाल कर लटका दिया गया। 


विदेश भागने की थी तैयारी 
अरोपी महिला का नाम, शिल्पा खेमका है। जो कोचिंग छात्र मोहम्मद शकील से प्यार करती है। युवा शकील फॉर्च्यून कोचिंग सेंटर धानमंडी हनुमानगढ़ टाउन में आईईएलटीएस (विदेश जाने के लिए) की तैयारी कर रहा था। शिल्पा इसी कोचिंग सेंटर में रिसेप्शन ड्यूटी करती थी। यहीं पर दोनों का परिचय हुआ। फिर प्यार और अफेयर हुआ। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। फिर एक दिन शिल्पा ने अपने प्रेमी शकील और एक अन्य यादविन्द्र के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।


संपत्ति पर थी नजर 
शिल्पा और प्रेमी की नजर मृतक सुनील खेमका की संपत्ति पर थी। उसकी योजना संपत्ति बेचकर पैसे इकट्ठा कर अपने प्रेमी छात्र के साथ विदेश भागने का था। अपने पति की हत्या के लिए शिल्पा ने सोने के वक्त पति को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी। जिसके बाद प्रेमी छात्र का दोस्त आया और हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N