logo

पैदा हुई तो स्वाति थी, अब बना शिवाय; बहू ढूंढ रहे घरवाले

ेैोूग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक लड़की सर्जरी कराकर लड़का बन गई। अब चेहरे पर दाढ़ी-मूछ भी आती है। परिवार वाले उसकी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं। सर्जरी के बाद लड़के ने अपना नाम शिवाय रख लिया है। 30 साल का शिवाय तीन साल पहले तक लड़की था। जब वह लड़की थी तब उसका नाम नाम स्वाति था। शिवाय का कहना है कि बचपन से ही उसे लड़कों वाली फीलिंग आती थी। इसलिए उसने अपने बाल छोटे कर लिए थे। लड़कों की तरह ही खेलना शुरू कर दिया। बाद में घरवालों को यह सब अच्छा नहीं लगने लगा। शिवाय खुद भी लड़की वाले शरीर से खुश नहीं था। शिवाय ने एक बार यूट्यूब पर आर्यन पाशा को देखा। आर्यन लड़की से लड़का बना और फिर बॉडी बिल्डर बन गया। इसके बाद शिवाय ने भी ठान लिया कि वह लड़का बनेगा। इसके बाद वो अपना जेंडर चेंज कराकर स्वाति से शिवाय बन गया। 


परिवार में सब लोग खुश हैं
शिवाय ने बताया कि जेंडर चेंज सर्जरी के तीन स्टेप होते हैं। इसके बाद लड़के से लड़की और लड़की से लड़का बना जा सकता। शिवाय ने दिल्ली के अस्पताल में सर्जरी कराई है। पहली सर्जरी 2020 में हुई थी उसके बाद तीन साल के अंदर तीन सर्जरी हुई। इस सर्जरी में लगभग 10 लाख रुपये खर्च आया है। वह काफी समय से सर्जरी कराना चाहता था लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए ऐसा कर पा रहा था। हालांकि अब यह आयुष्मान योजना के तहत भी होता है। शिवाय को अब लगता है कि जो शरीर उन्हें चाहिए था वह मिल गया। अब जल्दी लड़की देख कर शादी करेंगे। शिवाय के परिवार में सभी लोग खुश हैं। 


दस्तावेजों में भी नाम बदला 
शिवाय के बड़े भाई कृष्णा कहते हैं कि पहले हम इसके फैसले का विरोध  करते थे लेकिन बाद में हम सबने इसका सहयोग किया। अब मुझे एक भाई और मिल गया है। जिससे काफी मदद मिल रही है। कृष्णा का कहना है कि वह पहले पांच भाई बहन थे। स्वाति सबसे छोटी बहन थी। अब स्वाति के शिवाय बनने से तीन बहन और दो भाई हो गए हैं। सर्जरी के बाद उनके सभी दस्तावेज में भी नाम बदल चुका है। उन्होंने बताया कि सर्जरी करने बाद कलेक्टर को इस संबंध में सूचना दी थी। कलेक्टर ने एक पत्र दिया था। इसकी सहायता से दस्तावेज में नाम चेंज हो गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N