राजगढ़ः
मध्य प्रदेश के राजगढ़ से लव ट्रैंगल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पहले तो एक शादीशुदा महिला ने प्रेमी को घर बुलाकर अपने पति की हत्या करवायी फिर पति की लाश बगल में ही पूरी रात प्रेमी के साथ संबंध बनाए। सुबह प्रेमी को घर से भेज दिया और ससुर को पति की मौत की खबर दी। घरवालों ने पुलिस को खबर दी। इसके बाद पुलिस के हाथ महिला का पुराना टूटा मोबाइल हाथ लगा, जिसने पूरे मौत की गुत्थी सुलझा दी। पुलिस ने महिला और प्रेमी को जेल भेज दिया है। मामला सुठालिया थाना के बेरियाखेड़ी गांव का है।

मोबाइल ने राज खोला
इस मामले में राजगढ़ SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि 21 जनवरी की रात 30 वर्षिय राम दिनेश मीणा की हत्या हुई थी। हत्या के समय दिनेश की पत्नी ज्योति घर पर ही थी। जांच में पता चला कि दिनेश की बेरहमी से हत्या हो गई और पास ही सो रही पत्नी ज्योति की नींद नहीं खुली। इसलिए हमारा शक पत्नी पर ही गया। घर से एक टूटा हुआ मोबाइल मिला। हमने मोबाइल को रिपेयर कराने भेजा। जब इस मोबाइल के जरिए ज्योति का राज खुला, तो पुलिस भी हैरान रह गई।

पति-पत्नी में होता था विवाद
ज्योति ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी किराने के दुकान है। वह दुकान में बैठती थी। गांव का ही चैन सिंह लोधा दुकान में सामान लेने आता था। दोनों में प्रेम हो गया। प्रेमी ने ही ज्योति को एक मोबाइल गिफ्ट कर दिया, जिससे दोनों की बातें होने लगी। दिनेश को जब यह बात मालूम हुई तो उसने मोबाइल तोड़ दिया। कुछ दिन बाद ही चैन सिंह ने ज्योति को एक और मोबाइल दिलवा दिया। अफेयर के कारण पति-पत्नी के बीच खूब विवाद होने लगा।आखिर में ज्योति ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटा ही दिया।

किस तरह बनाया हत्या का प्लान
21 जनवरी की रात दिनेश सो गया। इसके बाद ज्योति ने प्रेमी को बुलाया। प्रेमी दिनेश पर डंडे से हमला किया। सिर में गंभीर चोंट लगते ही दिनेश की मौत हो गयी। पति की लाश बिस्तर पर थी और ज्योति ने अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाए।

सुबह ज्योति ने खून साफ किया, कपड़े बदले और प्रेमी को घर भेज दिया। ज्योति के ससुर दूसरे घर में रहते हैं। वह ससुर मदन लाल के पास रोते चीखते पहुंची और बताया कि किसी ने पति की हत्या कर दी है।