डेस्क:
चीन में कोरोना (Coronavirus in China) से हाहाकार के बीच भारत सरकार भी अलर्ट है। कोरोना के खतरे को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने जनता से तत्काल प्रभाव से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। कोरोना अलर्ट के बाद भारत के कई इलाकों में पुराना प्रोटोकॉल का पालन करना शुरू हो चुका है। लोकसभा में भी आज सांसद मास्क पहनकर पहुंचे थे। बता दें कि आज चीन में कोरोना की हालत को देखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM Modi) समीक्षा बैठक करने वाले हैं।

IMA की सरकार से अपील
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आम लोगों के साथ केंद्र सरकार से भी खास अपील करने का काम किया गया है। एसोसिएशन ने अपनी ओर से एक सूचना पत्र जारी कर कहा है कि कोरोना को देखते हुए पहले ही इस बार सारी तैयारी करने की जरूरत है। इस बात पर संगठन के शीर्ष डॉक्टर ने कहा कि 2021 की तरह देश में हालत ना हो इसके लिए सरकार को सभी मंत्रालयों और विभागों को के साथ मिलकर तैयारी करने की जरूरत है। सभी अस्पताल में अभी से ऑक्सीजन दवाइयां और अन्य जरूरी चीजों की कमी को दूर करने की जरूरत है।

IMA की जनता से अपनी
• सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाने की बात कही गई है।
• लोगों से एक बार फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है।
• नियमित रूप से हाथों को साबुन से धोने और सैनिटाइज करने की अपील की गई है।
• पब्लिक गेदरिंग जैसे शादी राजनीतिक सभा या किसी तरह की मीटिंग से दूर रहने की सलाह दी गई है।
• यदि बुखार कब गले में खराश या लूज मोशन हो तो तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर को संपर्क करें।
• यदि आपका कोरोना का कोई डोज बच गया है तो उसे तुरंत लगवाएं।
• सरकार जो भी एडवाइजरी जारी करती है उसका पालन करें।