दिल्ली:
चीन में कोरोना के बढ़ते मामले में दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है। इसे लेकर भारत सरकार भी हाई अलर्ट पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Union Health Minister Mansukh Mandaviya) ने आज एक हाई लेवल मीटिंग की। बैठक खत्म होने का बाद उन्होंने कहा कि कोरोना अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लोग अपनी ओर से जरूरी एहतियात बरते। भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। हमने सभी संबंधित लोगों को अलर्ट रहने और निगरानी बढ़ाने को कहा है।

मास्क लगाने की सिफारिश
बैठक के बाद नीति आयोग में डॉ वीके पॉल ने लोगों से भीड़भाड़ में मास्क लगाने की सिफारिश की है। ये गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी है। अभी केवल 27% आबादी ने ही बूस्टर डोज ली है। यह खुराक लेना सभी के लिए कंपलसरी है। बता दें कि इस बैठक में स्वास्थ्य, आयुष, औषधि विभाग और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक राजीव बहल, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल तथा टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के अध्यक्ष एन एल अरोड़ा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने लिखा पत्र
चीन,जापान,दक्षिण कोरिया और अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि कोरोना के सभी पॉजिटिव केस के सैम्पल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजें, ताकि कोरोना के वैरिएंट का पता लगाया जा सके।