logo

दिल्ली : चीन में कोरोना से हाहाकार के बीच भारत अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे हाई लेवल मीटिंग

corona26.jpg

दिल्ली:
चीन,जापान,दक्षिण कोरिया और अमेरिका में एक बार फिर कोरोना वायरल (Corona virus) संक्रमण बढ़ रहा है। इस लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है। भारत सरकार भी इस मसले पर हाई अलर्ट में है। इसी विषय पर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Union Health Minister Mansukh Mandaviya) एक हाई लेवल मीटिंग करने वाले हैं। इस बैठक में स्वास्थ्य, आयुष, औषधि विभाग और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक राजीव बहल, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल तथा टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के अध्यक्ष एन एल अरोड़ा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।
 


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने लिखा पत्र
इसे लेकर  केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि कोरोना के सभी पॉजिटिव केस के सैम्पल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजें, ताकि कोरोना के वैरिएंट का पता लगाया जा सके।


जीनोम अनुक्रमण तैयार करना आवश्यक
कोरोना की सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती अभी भी दुनिया भर में बनी हुई है, जिसके लगभग 35 लाख मामले साप्ताहिक रूप से सामने आ रहे हैं। जापान, अमेरिका, कोरिया गणराज्य, ब्राजील और चीन में मामलों में अचानक आई तेजी को देखते हुए, भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के माध्यम से वायरस के स्वरूपों पर नजर रखने के लिए संक्रमण के मामलों के नमूनों का पूरा जीनोम अनुक्रमण तैयार करना आवश्यक है।