logo

INDIA अलायंस वालों ने मेरा इतना 'अपोज' किया कि जनता ने 'अपोजिशन' में बिठा दिया- नरेंद्र मोदी

narendre_Modi_sansad2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नरेंद्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल के बैठक में कहा कि किसी भी बालक को पूछो। लोकसभा चुनाव में जीत किसे मिली। तो वो कहेंगे एनडीए। सरकार किसकी बनी। कहेंगे एनडीए। पहले भी एनडीए था। आज भी एनडीए है । कल भी एनडीए रहेगा। मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि सोचिए, 10 साल बाद भी कांग्रेस 100 के आंकड़े को नहीं छू पाई है। कह सकता हूं, इंडी अलायंस वालों ने एक व्यक्ति का अपोज करने के लिए देश की जनता ने फिर अपोजिशन में बिठा दिया है। अगर मैं 14, 19 और 24 को जोड़कर कहूं तो कांग्रेस के 3 चुनाव में जितनी सीटें मिली उतनी हमें इस चुनाव में मिली है। मैं साफ देख रहा हूं धीरे-धीरे पहले तो जूझ रहे थे। तेज गति से गर्त में जाने वाले हैं। देश के सामान्य नागरिकों की समझ है। आज भी उसके सामर्थ्य को नहीं समझ पाये। देश के सामान्य व्यक्ति की भी एक समझ है। जो जमीन से जुड़ा है वो समझ को पहचानता है। ये वहां नहीं है। इन लोगों का व्यवहार 4 तारीख के बाद खराब रहा। आशा था कि वे लोकतंत्र का सम्मान करेंगे। संस्कार के लिए और इंतजार करना होगा।


10 साल जो हमने काम किया वह केवल ट्रेलर 
मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि वो खुद की पार्टी के पीएम का अपमान करते हैं। उनका फैसला फाड़ देते हैं। उनके लिए कुर्सियों नहीं होती। जनता जनार्दन के प्रति आस्था है। लोकतंत्र हमें सत्ता सम्मान करना सिखाती है। विपक्ष में भी जो सांसद जीतकर आये हैं उनको भी बधाई देता हूं। पिछले 10 साल में एक चीज मिस कर रहा था। डिबेट, पार्टीसिपेशन, क्वालिटी ऑफ डिबेट। आशा करता हूं कि नए सदन में डिबेट की कमी नहीं खलेगी। विपक्ष राष्ट्रहित के नीयत से सदन में आयेंगे। राष्ट्र के विपक्ष में नहीं हैं। हमारे विपक्ष में है। राष्ट्र के विषय पर हम एक ही दिशा में है। राष्ट्रपति में देश को समृद्धि देंगे। 2024 का जनादेश एक बात को बार बार मजबूती दे रहा है कि देश को आज के वातावरण में सिर्फ और सिर्फ एनडीए पर ही भरोसा है। जब इतना अटूट विश्वास और भरोसा है, स्वाभाविक है कि देश की अपेक्षा भी बढ़ेगी। इसे अच्छा मानता हूं। कर्तव्य मानता हूं। अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए 10 साल जो हमने काम किया। वो तो ट्रेलर है। चुनावी वाकया नहीं कमिटमेंट है। और तेजी से, विस्तार से देश की आंकाक्षाओं को पूरा करने में रत्तीभर भी विलंब नहीं करना है। जनता जनार्दन चाहती है। पहले से ज्यादा डिलीवर करेंगे। हम पुराने रिकॉर्ड तोड़ेंगे। एक तरफ एनडीए रखूं। 


एनडीए विकसित भारत के संकल्प को लेकर चुनाव में गया
मोदी ने आगे कहा कि दूसरी तरह भारत के लोगों का सपना और संकल्प रखूंगा। एनडीए, न्यूज इंडिया, डेपलप इंडिया, एस्पेरेशनल इंडिया। इस सपने और संकल्प को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। प्रतिबद्धता है। रोडमैप भी है। एनडीए हमेशा करप्शन फ्री सरकार दिया। कांग्रस के नेतृत्व वाली यूपीए ने नाम बदला लेकिन पहचान घोटालों की है। देश उनके घोटालों को नहीं भूला। उनको नकारा है। एनडीए विकसित भारत के संकल्प को लेकर चुनाव में गया। देश में सकारात्म सोच को लेकर चुनाव में गया। युवा शक्ति के सामर्थ्य लेकर नए अवसर पैदा करना का इरादा लेकर गये थे। सामने वाले लोग भ्रम और झूठ फैलाते रहे। नामांकन मं भी जाइए। उनका और हमारा दृश्य देखिए। हर चीज में उनका कैरेक्टर दिखता है। फोटोशॉप के लिए अलायंस घोषित किया लेकिन राज्यों में आपस में लड़ते रहे। कह रहे हैं कि चुनाव के लिए गठबंधन हुआ था। बिखराव शुरू हो चुका है। केवल और केवल सत्ता सुख के लिए एक दूसरे का साथ देने की कोशिश करते थे। स्वार्थसिद्धी में डूबे रहे। ये लोग कितने बड़े झूठ बोलते रहे हैं। चुनाव के समय देश के सामान्य नागरिकों को गुमराह करने के लिए जो पर्चियां बांटी। कांग्रेस के दफ्तरों पर लाइन लगाकर पैसा मांग रहे हैं। जनता जनार्दन की आंखों में धूल झोंकी। उनको भरोसा था कि 4 जून के बाद पैसे मिल जायेंगे। अब उनको डंडा मारा जा रहा है। देश के गरीबों का अपमान है। सामान्य नागरिकों का अपमान है। देश ऐसी हरकतों को कभी नहीं भूलता। कभी माफ नहीं करता।

Tags - NDANDA meetingNarendre Modi