logo

स्वागत : भारत ने थामा मिस्र का हाथ, गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट होंगे राष्ट्रपति

782.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारत में इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। वह मंगलवार को शाम 6 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। बुधवार को वह पीएम मोदी के साथ वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति भवन में उनके स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा दिल्ली-काहिरा के बीच रक्षा, कृषि, शिक्षा क्षेत्रों पर संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित है। सीसी शुक्रवार सुबह दिल्ली से रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें :रांची पुलिस को मिली कामयाबी

मिस्र आतंकवाद के खिलाफ उठा चुका है आवाज
मिस्र को इस्लामिक दुनिया में एक उदारवादी और प्रभावशाली आवाज के रूप में देखा जाता है। वह कई बार आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठा चुका है। मिस्र के राष्ट्रपति भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि उनके 'मित्र' देश इस कठिन समय में उनका साथ नहीं दे रहे हैं। कुवैत जैसे देश मिस्र को मिलने वाली मदद का विरोध भी कर रहे हैं। लचर अर्थव्यवस्था, आसमान छू रही महंगाई और गेहूं की किल्लत के अलावा मिस्र गंभीर चावल संकट का भी सामना कर रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT