logo

Blind T20 Worldcup 2022  : भारत ने किया वर्ल्ड कप पर कब्जा, फाइनल में बांग्लादेश को 120 रनों से हराया

blind_team.jpg

डेस्क:
ब्लाइंड T20 विश्वकप 2022 (Blind T20 World Cup 2022) भारतीय टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 120 रनों से हराया है। 276 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। भारतीय टीम के इस जीत के बाद देश के साथ-साथ झारखंड में भी खुशी की लहर है। आज के मैच में सुजीत मुंडा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 1 ओवर में 5 रन दिए। बता दें कि  फाइनल मुकाबला में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाया है। वहीं भारत की ओर से कप्तान अजय रेड्डी 50 बॉल पर नाबाद 100 बनाया। अब इस मैच को जीतने के लिए बांग्लादेश की टीम को 277 रन बनाने की जरूरत है। 


सुजीत मुंडा का प्रदर्शन
झारखंड के सुजीत मुंडा ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कुल 6 मैचों में 5 मैच खेला है जिनमें उन्होंने अपने टीम के खाते में 2 विकेट जोड़े। वहीं 2 मैचों में सुजीत अपने बल्ले से भी जादू करते दिखे। 2 मैच में बल्लेबाजी करने उतरे सुजीत ने टीम के खाते में 28 रन जोड़े।  

 

सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई

ब्लाइंड T20 विश्वकप 2022 (Blind T20 World Cup 2022) भारतीय टीम की जीत पर राज्य के मुख्यमंत्री ने पूरी टीम को ट्वीट कर बधाई दी। टीम के हिस्सा रहे झारखंड के ऑलराउंडर सुजीत मुंडा को भी बधाई दी। "Congratulations Champions !! दृष्टिबाधित टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं। टीम का हिस्सा रहे झारखंड से ऑलराउंडर सुजीत मुंडा को भी हार्दिक बधाई और खतियानी जोहार।"

सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हराया
गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बड़े अंतर से जीत दर्ज किया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 206 रनों से हराया है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने धमाकेदार खेल दिखाकर 20 ओवर में 337 रन बनाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 130 रन पर ही ढेर हो गई। इस मुकाबले में झारखंड के सुजीत मुंडा (Sujit Munda) ने भी शानदार खेल दिखाते हुए 9 गेंदों में 14 रन बनाए इसके साथ ही टीम के लिए एक महत्वपूर्ण विकेट लिया। बता दें कि इस विश्वकप में अबतक भारत का सफर काफी अच्छा रहा है। भारत ने अब तक अपने सारे मैचों में जीत हासिल की है।