logo

Indian Air Force Day : 90 साल की उत्कृष्टता का जश्न मना रही है भारतीय वायु सेना, नई लड़ाकू वर्दी लॉन्च

IAF.jpg

डेस्क:
भारतीय वायु सेना आज भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day) पर 90 साल की उत्कृष्टता का जश्न मना रही है। भारतीय वायु सेना दिवस समारोह का आयोजन चंडीगढ़ में सुखना झील के पास किया गया (Near Sukhna Lake in Chandigarh ) है। समारोह की शुरुआत सुबह नौ बजे ही बैंड मार्च के साथ शुरू हो गया था। बता दें कि यह कार्यक्रम चंडीगढ़ एयरबेस में आयोजित किया गया है। इस दौरान आजादी के बाद देश में पहली बार वायु सेना के लिए एक नई ऑपरेशनल ब्रांच बनाई (Created a new operational branch) जा रही है। साथ ही एयरचीफ मार्शल के सामने नई यूनिफॉम भी लॉन्च (New uniform launched in front of Air Chief Marshal) की गई।


सरकार ने दी मंजूरी
बता दें कि आजादी के बाद देश में पहली बार वायु सेना के लिए एक नई ऑपरेशनल ब्रांच बनाई जा रही है। सरकार ने इसके निर्माण को मंजूरी दी है। यह जानकारी वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने एयरफोर्स डे के मौके पर दी। इस ब्रांच के बनने से सरकार को फ्लाइंग ट्रेनिंग के खर्च में कटौती के साथ 3,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की बचत होगी। एयरचीफ मार्शल ने कहा कि वैपन सिस्टम ब्रांच सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, रिमोट पायलट एयरक्राफ्ट और ट्विन और मल्टी क्रू एयरक्राफ्ट का संचालन करेगी। वीआर चौधरी ने यह भी बताया कि हम भारतीय वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ पर कर्मियों के लिए कॉम्बैट यूनिफॉर्म का एक नया पैटर्न लॉन्च कर रहे हैं।

सभी इलाकों के अनुकूल है नई यूनिफॉम
भारतीय वायु सेना की नई यूनिफॉर्म सेना की वर्दी की तरह ही है। इसका डिजिटल पैटर्न सभी इलाकों के अनुकूल है। जो सैनिकों को लचीले ढंग से रेगिस्तान, पहाड़ी भूमि, जंगल जैसी जगहों से मूव करने में कम्फर्टेबल रहेगा। इस यूनिफॉर्म को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने डिजाइन किया है। IAF के एक अधिकारी के अनुसार, "IAF की नई यूनिफॉर्म के रंग और शेड्स थोड़े अलग हैं, जो वायु सेना के काम करने के माहौल के लिए अधिक अनुकूल हैं।" यूनिफॉर्म को हल्के कपड़े और डिजाइन से बनाया है, जो सैनिकों के लिए आरामदायक हैं।

रंग मार्च-ऑफ परेड में शामिल होंगी राष्ट्रपति
अब से कुछ देर बाद रंग मार्च-ऑफ परेड होगी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहेंगी।  कम समय में वाहन के निराकरण और पुन: संयोजन की यांत्रिक परिवहन टीम द्वारा एक प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके बाद एयर वॉरियर ड्रिल टीम द्वारा प्रदर्शन किया जाता है। बता दें कि पहली बार कई तरह के बदलाव किए गए है। हर बार दिल्ली से सटे इंडियन एयरबेस पर फ्लाईपास्ट का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस बार इसका आयोजन एयरबेस से बाहर चंडीगढ़ के सुखना लेक में मनाया जाएगा।