logo

भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में क्रैश, पायलटों की तलाश जारी

chhtah_helicpoter.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में मंडाला हिल्स के पास क्रैश हो गया। मीडिया रिपोट्स की माने तो इस हेलीकॉप्टर में कर्नल और मेजर रैंक के अधिकारी सवार थे। जिनकी तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि पिछले साल भी अरुणाचल में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें सेना के 5 जवान की मौत हो गई थी। 


9:15 बजे हेलिकॉप्टर का संपर्क टूटा था
डिफेंस गुवाहाटी के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि आर्मी एविएशन का चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के बोडमिला के पास ऑपरेशनल उड़ान पर था। इसी दौरान सुबह 9:15 बजे इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया था। बोडमिला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। खोजबीन फिलहाल जारी है।


सर्च और बचाव के लिए टीम रवाना
वहीं अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने बताया कि 12:30 बजे हमें ग्रामीणों ने बताया कि बंगजालेप, दिरांग थाने के  पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। जानकारी मिलते ही सेना, एसएसबी और पुलिस की सर्च और बचाव टीम मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। अभी तक कोई फोटो सामने नहीं आई है, क्योंकि क्षेत्र में कोई सिग्नल नहीं है। वहीं, कोहरे के चलते दृश्यता भी 5 मीटर है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT