logo

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भारतीय पहलवान, बृजभूषण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की अपील की

wrestler_sc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी है। वहीं अब इस मामले में पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से  एफआईआर दर्ज करने की अपील की है। बता दें कि पहलवानों ने रविवार से ही महिला पहलवान के कथित यौन उत्पीड़न के लिए WFI प्रमुख और अन्य कोचों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके साथ ही पहलवानों ने खाप पंचायत से समर्थन करने की भी अपील की है। उन्होंने खाप पंचायत से मांफी मांगते हुए कहा है कि पिछली बार हमसे भूल हो गई थी। आज हमें आप सभी की बहुत जरूरत है। हमारा साथ दीजिए।' 


रविवार की रात सड़क पर गुजारी
बता दें कि रविवार को बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक,विनेश फोगाट धरने पर बैठे दिखे। पहलवानों का कहना है कि 3 महीने हो गए लेकिन अब तक हमें न्याय नहीं मिला है। इसलिए उन्होंने फिर से विरोध करना शुरू किया है। रविवार का पूरा दिन पहलवानों का सड़क पर गुजरा। यहां तक की उन्होंने रात भी सड़क पर ही गुजारी। वो वहीं सो गए। पहलवानों ने अब राजनीतिक दलों का मंच पर स्वागत किया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह मामले में जांच तेज कर दी है।


जनवरी में भी दिया था धरना
जानकारी हो कि 18 जनवरी को रेसलर्स विनेश फोगाट, साक्षी मलिक व बजरंग पूनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था। इस दौरान विनेश फोगाट ने रोते हुए आरोप लगाए कि फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं। विनेश ने यह भी कहा कि बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का कहा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT