logo

दिल्ली : मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम मिलने की सूचना पर मचा हड़कंप

flight1.jpg

दिल्ली:
मॉस्को से दिल्ली (Moscow to Delhi) आने वाली फ्लाइट में बम मिलने की सूचना मिली है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात मॉस्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम मिलने की सूचना के बाद अफरा-तफरी (Panic after the news of the bomb being found) मच गई। फ्लाइट को करीब सुबह 3:20 बजे दिल्ली में लैंड कराया गया। सभी यात्रियों के सुरक्षित फ्लाइट से उतारने के बाद पुलिस ने विमान की जांच शुरू की। हालांकि बम बरामद हो गया है इसकी कोई सूचना नहीं मिली है।  

विमान की जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए। विमान करीब 3:20 बजे दिल्ली में लैंड हुई। इसके बाद सभी यात्रियों को सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। विमान में मौजूद चालक दल को भी बाहर निकालने के बाद पुलिस ने विमान की जांच शुरू की। सूचना के अनुसार अधिकारी खोजबीन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक बम मिलने की कोई सूचना नहीं है।

ईरान से चीन जा रही फ्लाइट में बम होने की मिली थी सूचना
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। जब फ्लाइट में बम मिलने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई हो। इससे पहले ईरान से चीन जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद यात्री विमान के पायलटों से दिल्ली एटीसी से संपर्क कर विमान उतारने की अनुमति मांगी थी। बल्कि भारत की ओर से जयपुर और चंडीगढ़ में विमान उतारने का विकल्प दिया गया था। लेकिन पायलटों ने विमान को उतारने से मना कर दिया था। इसके बाद विमान करीब 45 मिनट तक भारत के ऊपर उड़ जा रहा था। इसके बाद विमान चीन के तेहरान की ओर चला गया था। बता दें कि वहां हुई जांच के बाद यह सामने आया था कि विमान में किसी तरह का बम नहीं था और फैली धमकी मात्र अफवाह थी।