logo

खदान में डूबे 4 मासूम, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, खदान मालिक पर कार्रवाई की मांग; यहां हुआ हादसा 

drowned1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। डबोक थाना क्षेत्र की एक खदान में नहाने गए चार नाबालिग बच्चे पानी में डूब गए। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया और गुस्साए परिजनों ने खदान मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए शव लेने से भी इनकार कर दिया। 
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा कुंवारी खदान में हुआ, जहां लक्ष्मी गमेती (14), भावेश (14), राहुल (12) और शंकर (13) नाम के चार बच्चे पास के खेतों में बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खदान में नहाने का फैसला किया। लेकिन खदान में पानी काफी गहरा था और बच्चे उसमें डूब गए।


गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने बचाव में की मदद
घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। डबोक थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घंटों की मशक्कत के बाद बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। बच्चों की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है।
हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। उन्होंने खदान मालिक की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बच्चों के शव लेने से इनकार कर दिया, जिससे प्रशासन और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे रहे।

डबोक थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक मनोहर सिंह देवड़ा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूबे। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और परिजनों से बातचीत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest