पुणे:
पुरानी कहावत है जब जागो तभी सवेरा। बूढ़े-बुजुर्ग ये भी कहते थे कि जहां चाह वहां राह। कहावतें भले ही पुरानी हो लेकिन मौजूदा हालात में भी कभी-कभी प्रासंगिक साबित होती है। ताजा मामला पुणे का है जहां गुलनार नाम की महिला ने साबित किया है कि यदि मन में लगन हो। कुछ करने की इच्छा हो तो उम्र या विकट परिस्थिति आड़े नहीं आती।

कभी स्कूल जाने का मौका नहीं मिला
गुलनार को बचपन में कभी स्कूल जाने का मौका नहीं मिला। थोड़ी-बहुत जो भी पढ़ाई की वो मदरसे से की। कुछ साल पहले उनको लगा कि उन्हें सही और व्यवस्थित तालीम हासिल करना चाहिए। वैसे में उन्होंने स्कूल में दाखिला लिया। 10वीं की परीक्षा पास की। अब 12वीं की तैयारी कर रही हैं। गुलनार फिलहाल एक इमामबाड़ा में पढ़ाती हैं।
अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद गुलनार शिक्षक बनने की चाहत रखती हैं। वो कहती हैं कि, मैंने महसूस किया है कि किसी भी चीज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है।

शिक्षक बनना चाहती हैं गुलनार ईरानी
गुलनार ईरानी ने कहा कि मैं अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद शिक्षक बनना चाहती हूं। इसके लिए एक शिक्षण पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मैं बस ये कहना चाहती हूं कि जीवन में शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।