logo

पटना हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, PM मोदी और उनकी मां पर बने AI वीडियो को हटाने के निर्देश

पटना_हक.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पटना हाई कोर्ट से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां पर कांग्रेस के बनाये AI वीडियो को पटना हाई कोर्ट ने हटाने के निर्देश दे दिए हैं। पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश पी।बी। बाजंतरी की अदालत ने यह सुनवाई की है, जिसमें कोर्ट ने यह निर्देश जारी किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को अपमानित करने वाला ये वीडियो तत्काल प्रभाव से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया जाए। 
आपको बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां को लेकर एक AI वीडियो जारी किया था। जिसमें  दिखाया गया था कि प्रधानमंत्री मोदी की मां उनके सपनों में आती हैं और उन्हें राजनीतिक लाभ के लिए अपने नाम का दुरुपयोग करने पर फटकार लगाती है।
इस दृश्य में प्रधानमंत्री मोदी जैसा दिखने वाला शख्स बिस्तर पर लेटते हुए कहता है, 'आज की वोट चोरी हो गई, अब अच्छी नींद लो।' उसके बाद सपने में उनकी मां प्रकट होकर उन्हें नसीहत देने लगती हैं। जिसके बाद में कांग्रेस के इस वीडियो पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी। और कोर्ट की तरफ रुख किया था। जिसके बाद पटना हाईकोर्ट ने इसे हटाने के निर्देश दे दिए हैं। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar politics bihar election PM narendra modi bjp congress bihar congress patna high court