logo

अमेरिका में तिरंगा का अपमान : टेक्सास में झंडा फाड़ने का वीडियो वायरल; आप ने पीएम मोदी से की हस्तक्षेप की मांग 

TR05.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
अमेरिका के टेक्सास में तिरंगा का अपमान किया गया, झंडा को फाड़ कर इसका वीडियो वायरल किया गया। इसे लेकर आप पार्टी ने पीएम नरेद्र मोदी से हस्तेक्ष की मांग की मांग की है। मिली खबर में बताया गया है कि टेक्सास के एक आदमी ने तालियां बजाती भीड़ के सामने भारतीय झंडा फाड़ा और इसका वीडियो वायरल किया। इससे भारतीयों में गुस्सा है। इस वायरल वीडियो में टेक्सास का एक आदमी फ्रिस्को सिटी हॉल के बाहर भारतीय झंडा फाड़ते हुए दिख रहा है, जिससे ऑनलाइन लोगों में गुस्सा और बहस छिड़ गई है। 

 

एक अन्य खबर के मुताबिक एक वीडियो, जिसमें कथित तौर पर टेक्सास का एक रहने वाला तालियां बजाती भीड़ के सामने भारत का राष्ट्रीय झंडा फाड़ते हुए दिख रहा है, ने ऑनलाइन लोगों में भारी गुस्सा पैदा कर दिया है। यह क्लिप X पर यूज़र @ElijahSchaffer ने शेयर की और तब से इसे काफी लोगों ने देखा है। पोस्ट के मुताबिक, यह घटना टेक्सास के फ्रिस्को में हुई। वीडियो में एक आदमी दिख रहा है, जो कथित तौर पर सिटी हॉल के बाहर सिगरेट पीते हुए खड़ा है और भारतीय झंडा फाड़ रहा है, जबकि उसके आस-पास कई लोग तालियां बजा रहे हैं। भीड़ में से कुछ लोगों की आवाज़ें भी सुनी जा सकती हैं, जो झंडा फाड़े जाने पर उत्साह बढ़ाने वाले शब्द चिल्ला रहे हैं। 

आप ने केंद्र को घेरा 

इधर ने आप ने इस मामले में केंद्र को घेरा है। मनीष सिसोदिया ने एक पोस्ट में कहा,    मोदी जी के दोस्त, डोनाल्ड के राज में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो रहा है। उसी डोनाल्ड ट्रंप के राज में, जिसकी जीत के लिए मोदी जी ने अपनी पार्टी के नेताओं से पूरे देश में यज्ञ और पूजा करवाई थी। मोदी जी, अपने दोस्त ट्रंप से इस बारे में बात करें! पार्टी ने आगे कहा है, अगर आप अपने बिज़नेस दोस्त को बचाने के लिए बात कर सकते हैं, तो अपने देश के झंडे की इज़्ज़त बचाने के लिए भी बात करें!

Tags - Insult Indian flag  America flag Texas viral