केंद्र सरकार ने झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को सीबीआई में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया है। उनके साथ सी वेंकट सुब्बा रेड्डी को भी इसी पद पर नियुक्ति की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार सीबीआई के डीआईजी के रूप में कार्यरत कुलदीप द्विवेदी और सी वेंकट सुब्बा रेड्डी को सीबीआई का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।.jpeg)
कुलदीप द्विवेदी, जो झारखंड कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं उनका यह कार्यकाल 17 जनवरी, 2026 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा। वहीं सी वेंकट सुब्बा रेड्डी, असम-मेघालय कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इनका कार्यकाल 29 अक्टूबर 2029 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा।.jpg)
दोनों अधिकारियों को पदभार ग्रहण करने की तिथि से यह नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी। इस संबंध में आदेश की कॉपी CBI निदेशक, केंद्रीय सतर्कता आयोग, और गृह मंत्रालय सहित कई अन्य संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं।