logo

खुलासा : रूस में गिरफ्तार हुआ ISIS का आतंकी, भारत के शीर्ष नेता को मारने की थी प्लानिंग

a2301.jpg

डेस्क: 

भारत में (India) आत्मघाती हमले की फिराक में लगे आतंकी (Terrorist) को रूस में गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रूसी सुरक्षा एजेंसियों ने ये गिरफ्तारी की है। एजेंसियों का दावा है कि फिदायिन हमलावर भारत में हमला करना चाहता था। बताया जा रहा है कि आतंकी के निशाने पर भारत के सत्ताधारी दल के नेता थे। आतंकी इस्लामिक स्टेट से संबध रखता है। 

सत्ताधारी दल के शीर्ष नेता थे निशाना
रूसी समाचार एजेंसी स्पूतनिक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आरंभिक पूछताछ में आतंकी ने बताया है कि उसने भारत के एक शीर्ष नेता को निशाना बाने की साजिश रची थी। उसने ये भी बताया कि आईएस भारत में हमले की फिराक में है। साजिश रच रहा है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक आतंकी अप्रैल से जून तक तुर्की में था। वहां उसने आतंकी ट्रेनिंग ली थी। उसे पहले रूस भेजा गया था। वहां से उसे भारत भेजने की तैयारी थी। 

2013 में हुई थी आतंकी संगठन की स्थापना
गौरतलब है कि आईएसआईएस को दाएश तथा इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया से जाना जाता है। ये संगठन 2013 में अस्तित्व में आया था। ये दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी संगठन माना जाता है। इसका बजट 2 अरब डॉलर का बताया जाता है। 2014 में इसके मुखिया अबु ब्रक अल बगदादी ने खुद को दुनिया के सभी मुसलमानों का खलीफा घोषित किया था। 

आतंकी की गिरफ्तारी से अलर्ट पर एजेंजियां
रूस में इस्लामिक स्टेट के आतंकी की गिरफ्तारी ने भारत में सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। सभी राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि भारत में भी इस्लामिक स्टेट के स्लीपर सेल एक्टिव हैं। समय-समय पर उनकी गिरफ्तारियां भी होती है। सुरक्षा एजेंसियां पड़ताल में जुटी रहती हैं। देखना होगा कि रूस में गिरफ्तार आतंकी से और क्या-क्या पता चलता है।