logo

IT खोल सकती है सांसद धीरज साहू के लॉकर, अब तक छापे में क्या मिला?

dhiraj_sahu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। विभाग ने अब तक 300 करोड़ नगद बरामद हुए हैं। नोटों की गिनती अबतक जारी है। आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि आईटी की टीम आज धीरज साहू के लॉकर को खोल सकती है। लॉकर खुलने के बाद पता चलेगा की उनमें कितने पैसे, जेवरात, जरूरी दस्तावेज आदि है। 


अब तक छापे में ये मिला
झारखंड-ओडिशा-बंगाल में देखा जाए तो ये इनकम टैक्स की यह सबसे बड़ी छापेमारी है। आईटी की ओडिशा के बौध, बोलांगीर, रायगढ़ा,राउलकेला, भुवनेश्र्वर व संबलपुर, झारखंड के लोहरदगा और कोलकाता के कुल 10 ठिकानों पर जारी है। यहां से आईटी को नोटों की गड्डी से भरी 30 अलमारियां मिली है। इतना ही नहीं नोटों से भरे156 बैग भी मिले। आलम यह था कि पहले दिन नोट गिनते-गिनते मशीन भी थक पर बैठ गई थी। इसके बाद नोट गिननेवाली बड़ी मशीन हैदराबाद और भुवनेश्वर से मंगवाया गया। अबतक की जानकारी के अनुसार 300 करोड़ की गिनती पूरी हो चुकी है। 


सीधी तौर पर जुड़े है धीरज साहू 
बलदेव साहू की की कंपनी में सांसद धीरज साहू के अलावे उनके परिवार के राजकिशोर साहू, स्वराज साहू और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। धीरज साहू के भाई ओडिशा का कारोबार संभालते हैं। इस छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने कंपनी के कई खातों को फ्रीज कर दिया है। इन खातों से फिलहाल लेन-देन नहीं हो पाएगा। आयकर विभाग के अनुसार आय का स्त्रोत और इतनी बड़ी संख्या मैं कैश जमा करने से संबंधित जानकारी कंपनी संचालकों से मांगी जाएगी।