logo

कोलकाता राष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता पर जायसवाल महासभा ने जताया आभार, संगठनात्मक एकता को मिली नई मजबूती

MAHASABHA.jpg

कोलकाता, पश्चिम बंगाल
अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन भव्यता, अनुशासन, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक एकता का अद्भुत उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देशभर से आए समाज के गणमान्यजनों, पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बना दिया। सम्मेलन की सफलता पर महासभा की ओर से पश्चिम बंगाल जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष  राजनारायण जायसवाल, प्रदेश महासचिव  धर्मेन्द्र जायसवाल, चेयरमैन  राजीव जायसवाल,  प्रदीप जायसवाल,  दिलीप जायसवाल, स्वागताध्यक्ष  अशोक साह एवं समस्त पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के प्रति विशेष आभार एवं शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई

इस अवसर पर झारखण्ड प्रदेश से भी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। झारखण्ड प्रतिनिधिमंडल में  सुनील जायसवाल (प्रदेश अध्यक्ष, झारखण्ड),  पारस जायसवाल (कार्यकारी अध्यक्ष),  प्रभात रंजन जायसवाल (संगठन सचिव एवं मीडिया प्रभारी, झारखण्ड),  प्रियम जायसवाल (कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल भारतीय जायसवाल युवा महासभा सर्ववर्गीय),  आशीष जायसवाल,  बलराम जायसवाल एवं  पंकज चौधरी की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा प्रदर्शित अनुकरणीय समन्वय, उत्कृष्ट संगठन क्षमता, अथक परिश्रम एवं सेवा-भाव ने इस सम्मेलन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया। उनके सामूहिक प्रयासों ने यह सिद्ध कर दिया कि संगठन की शक्ति और समाज के प्रति समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

ये मैसेज दिया गया

राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान एवं संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई तथा भविष्य की कार्ययोजना तैयार की गई। महासभा ने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सामाजिक योगदान की मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं।

Tags - JaiswalConferenceUnityOrganizationKolkata