द फॉलोअप डेस्क
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 के नतीजे आज आने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि शाम 7 बजे तक रिजल्ट जारी हो जाएगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले आवेदक अपना जेईई मेन 2023 सत्र 2 का परिणाम सीधे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकेंगे।
ऐसे करें अप्लाई

8 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। आंसर सीट 19 अप्रैल को जारी की गई थी और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2023 तक थी। जेईई मेन्स सत्र 2 के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं, जिन्हें अपने रिजल्ट का इंतजार है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT