द फॉलोअप डेस्क
मुंबई में गैर भाजपा दलों का गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक अब अंतिम चरण में है। मिली खबर के मुताबिक इंडिया गठबंधन की ओर से बनायी गयी समन्वय समिति में झाऱखंड के सीएम हेमंत सोरेने और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी शामिल किया गया है। साथ ही तय किया गया कि गठबंधन का नारा 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया' होगा। इसे मीडिया में प्रचारित किया जायेगा। गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, कांग्रेस से केसी वेणुगोपाल, एनसीपी से शरद पवार, डीएमके से एमके स्टालिन, शिवसेना (यूबीटी) से संजय राउत, टीएमसी से अभिषेक बनर्जी, आप से राघव चड्ढा, समाजवादी पार्टी से जावेद अली खान, जेडीयू से ललन सिंह, जेएमएम से हेमंत सोरेन, सीपीआई से डी राजा, नेशनल कांफ्रेंस से उमर अब्दुल्ला और पीडीपी से महबूबा मुफ्ती के नाम शामिल हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N